खेलकूद से ही उत्पन्न होते आपसी सद्भावना के विचार: महेश

सनगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

Jun 5, 2025 - 20:57
Jun 5, 2025 - 21:02
 0  81
खेलकूद से ही उत्पन्न होते आपसी सद्भावना के विचार: महेश

फतेहपुर (आरएनआई) सनगांव में एक क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने करते हुए प्रतियोगिता के संचालक नौशाद अहमद की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के दौर में खेलकूद ही एक सहारा हैं जिनसे नौनिहाल बच्चों व युवकों के बीच आपसी सद्भाव व भाईचारा पैदा किया जा सकता है। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा समाज में घोला गया आपसी विद्वेष का जहर चिंता का विषय है परंतु ये हमारा कर्तव्य है कि उनकी ओछी बातों से दूर रहते हुए आपस में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाएं। उद्घाटन अवसर पर साथ रहे शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी टूर्नामेंट में भाग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी भी घृणित विचार धारा से दूर रहते हुए अपने भविष्य के प्रति सजग रहें एवं समाज में मिल-जुलकर एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना का संचरण करें। जिससे कल की सुबह उदीयमान हो एवं आपका भविष्य प्रखर एवं उज्जवल हो। प्रतियोगिता के संचालक नौशाद अहमद ने बताया कि भाग ले रही सभी टीमों के सदस्यों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं जिससे बच्चों को प्रसन्नता हो एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य का विकास हो।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0