खिलाड़ियों की प्रतिभा को नष्ट कर रहे क्रीड़ाधिकारी, खिलाड़ियों ने डीएम से शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की उठाई मांग

Thursday, July 24, 2025 - 20:11
Updated: 1 year ago
0
खिलाड़ियों की प्रतिभा को नष्ट कर रहे क्रीड़ाधिकारी, खिलाड़ियों ने डीएम से शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर (आरएनआई) जिले के खिलाड़ियों ने गुरूवार को जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी पर उनकी प्रतिभाओं को नष्ट किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करके खिलाड़ियों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाए जाने की गुहार लगाई है। 

जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में खिलाड़ियों ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम फतेहपुर में नियुक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती द्वारा खिलाड़ियों के प्रति दुर्भावना व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर स्टेडियम से सम्बद्ध होनहार खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ा जा रहा है। जिसकी आपत्ति खिलाड़ियों ने पूर्व में दर्ज कराई थी। जिससे उत्तेजित होकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों से भद्दी-भद्दी गालियों का प्रयोग किया। खिलाड़ियों के पानी की उचित व्यवस्था न होने पर पानी का आग्रह करने पर खिलाड़ियों से गाली-गलौज करते हुए घर से पानी लाने की बात कही। खिलाड़ियों ने यह भी आरोप लगाया कि शाम होते ही अधिकारी शराब की अनुचित व्यवस्था किए जाने का उन पर दबाव बनाया जाता है। कार्यालय में बैठकर मोबाइल का उपयोग करते हैं। खिलाड़ियों ने डीएम से मांग किया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी पर कार्रवाई करके उनके भविष्य को अंधकारमय होने से बचाया जाए। इस मौके पर संदीप कुमार एडवोकेट, कामरान एडवोकेट के अलावा खिलाड़ियों में आयुष गुप्ता, वैभव सिंह, धीरेन्द्र गोयल, अमित कुमार, अक्षय प्रताप सिंह, अनुदीप मिश्रा, कुलदीप, प्रदीप, आकाश, अखिल सिंह, देवनाथ भी मौजूद रहे। 
-
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User