पाल समाज के मेधा अलंकरण समारोह की तैयारियों पर चर्चा

Thursday, July 24, 2025 - 20:11
Updated: 1 year ago
0
पाल समाज के मेधा अलंकरण समारोह की तैयारियों पर चर्चा

फतेहपुर (आरएनआई) पाल सामुदायिक उत्थान समिति की बैठक गुरूवार को पाल भवन आबूनगर में जिलाध्यक्ष डॉ अमित पाल की अध्यक्षता एवं महासचिव सूर्यभान के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की पुष्टि करते हुए आयोजित होने वाले मेधा अलंकरण समारोह की पदाधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी की समीक्षा की गई। 

संचालन करते हुए महासचिव ने कार्यक्रम की थीम की जानकारी देते हुए बताया कि मेधा अलंकरण समारोह एवं पेरियार रामास्वामी नायकर के विचारों तथा आंदोलनों के प्रति समाज को जागृत पर आधारित होगा। वक्ताओं को इन्ही टॉपिक पर बात रखनी होगी। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने उद्घाटक, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अतिथियों के नामों पर चर्चा करते हुए अलग अलग कई नाम चिन्हित किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. अमित पाल ने कार्यक्रम को लेकर हो रही बैठकों में तीन बैठकों में उपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों में से दो या तीन सदस्यीय कार्यक्रम संयोजन समित गठित करने की बात की। जिन्हें कार्यक्रम से संबंधित सभी एवं अंतिम निर्णय लेने का अधिकार होगा। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम के रूप रेखा की अगली एवं अंतिम बैठक तीन अगस्त को किए जाने पर सहमति दी। बैठक में देवीप्रसाद पाल, रामचंद्र पाल, अतुल पाल, बाबूलाल पाल, रामप्रताप पाल, इंद्रराज पाल, श्रीकांत पाल, एड योगेंद्र पाल, पवन पाल, दिनेश पाल बौरा, क्षत्रपाल पाल, अर्जुन पाल उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User