खटाखट और टकाटक के बाद अब चुनावों में आया टनाटन, फटाफट, सफाचट

Monday, May 27, 2024 - 22:13
Updated: 2 years ago
0
खटाखट और टकाटक के बाद अब चुनावों में आया टनाटन, फटाफट, सफाचट

बिहार (आरएनआई) चुनावों में नेताओं के भाषणों को लोग बड़े गौर से सुनते हैं क्योंकि उसमें मुद्दे होते हैं, देश के हालात की बात होती है, सत्ताधारी दल के नेता अपनी उपलब्धि गिनाते हैं और विपक्षी दल उनकी नाकामी उजागर करते हैं, लेकिन 2024 का चुनाव अपशब्दों और सामान्य बोलचाल की भाषा के लिए याद किया जायेगा। इस चुनाव में राहुल गांधी ने खटाखट शब्द का उपयोग पहली बार किया उसके बाद तो खटाखट शब्द से मिलते जुलते शब्दों की बाढ़ जैसी आ गई, बिहार में आज एक संयुक्त सभा में तेजस्वी यादव ने राहुल की मौजूदगी में कई नए शब्दों का उपयोग किया ।

चुनावों में राहुल ने शुरू किया था खटाखट, पीएम मोदी ने दिया था जवाब 
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में हर महीने महिलाओं के खाते में 8500 रुपये आने की बात करते हुए कहा था कि 1 जुलाई को आपके खाते में पैसा आयेगा फिर हरे महीने खटाखट पैसा आपके खाते में आता जायेगा, पीएम मोदी ने राहुल की बात पर पलटवार किया और कहा कि वो सबकुछ खटाखट चाहते है रायबरेली की जनता भी इनको खटाखट ही घर भेजेगी।

खटाखट से मिलते-जुलते शब्दों की आ गई बाढ़ 
इसके बाद खटाखट, टकाटक शब्दों की तो जैसे बाढ़ सी आ गई, राहुल गांधी, पीएम मोदी, भाजपा के कई नेता, तेजस्वी यादव सहित कई नेता खटाखट से मिलते-जुलते शब्दों का उपयोग अपने भाषणों में करने लगे, आज सातवें चरण के मतदान के लिए बिहार के बख्तियारपुर में इंडी गठबंधन की संयुक्त सभा हुई जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव प्रमुख रूप से शामिल हुए।

सातवें चरण में अब टनाटन, फटाफट, सफाचट, ठकाठक की भी एंट्री 
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- मिजाज रखिए टनाटन,टनाटन, टनाटन,  नौकरी मिलेगी फटाफट फटाफट, फटाफट, बहनों के खाते में लाख रुपया जाएगा खटाखट, खटाखट, खटाखट, भाजपा हो जाएगी सफाचट, सफाचट, सफाचट, कांग्रेस और लालटेन पर वोट पड़ेगा ठकाठक,  ठकाठक, ठकाठक, माले और वीआईपी को वोट पड़ेगा ठकाठक, इसलिए इरादे मजबूत रखिये।


तेजस्वी ने कहा INDIA गठबंधन की गारंटी है – लोगों को 10 किलो अनाज मुफ्त मिलेगा – अग्निवीर योजना को ख़त्म करेंगे – गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देंगे , उधर राहुल गांधी ने पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा- जानते हैं नरेंद्र मोदी ने परमात्मा वाली कहानी क्यों निकाली है? जब चुनाव के बाद ED के लोग नरेंद्र मोदी से अडानी के बारे में पूछेंगे, तो नरेंद्र मोदी कहेंगे- मैं नहीं जानता, ये मुझसे परमात्मा ने कहा था। राहुल गांधी ने पीएम मोदी को उनकी सरकार के पुराने वादे, महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर सहित कैमुद्दों पर घेरा और दावा किया कि 4 जून को इंडी गठबंधन की ही सरकार बन रही है ये देश की जनता ने तय कर लिया है मोदी का जाना तय है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User