क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जलेसर रोड पर चैकिंग अभियान चलाकर की गई चेकिंग
हाथरस, (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यातायात अपराधों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री हिमांशु माथुर द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत जलेसर रोड पर जाति सूचक शब्द लिखे वाहन, कालीफिल्म, लाल नीली बत्ती, मोडीफाइड साइलेंसर, साइरन, प्रेशर हार्न, ओवर लोड वाहन, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी आदि वाहनों की चेकिंग की गई । इस दौरान प्रभारी यातायात श्री अखिलेश कुमार बघेल एवं अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान आने – जाने वाले वाहन चालकों को बताया गया कि वाहनों पर दोनों तरफ आगे व पीछे निर्धारित नम्बर प्लेट लगाकर चलें, वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, वाहनों पर जाति सूचक, सम्प्रदाय सूचक, पद सूचक या अन्य आपत्तिजनक शब्दों/चित्रों को ना लगवायें, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म का प्रयोग, प्राइवेट वाहनों पर अवैध रूप से लाल-नीली बत्ती का प्रयोग न करें । तथा भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, हूटर/साइरन, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें ।
यातायात पुलिस द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाकर दो पहिया, चार पहिया आदि वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखे वाहन, बिना हेलमेट, दो पहिया वाहनों पर तीन सावारी, ओवर लोड वाहन आदि में कुल 28 वाहन चालकों के चालान किये गये ।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



