क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय के लिए कलेक्‍टर द्वारा सिंगवासा के पास शासकीय भूमि आवंटन हेतु किया गया अवलोकन

Wednesday, June 19, 2024 - 20:07
Updated: 2 years ago
0
क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय के लिए कलेक्‍टर द्वारा सिंगवासा के पास शासकीय भूमि आवंटन हेतु किया गया अवलोकन

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज ग्राम पंचायत पिपरोदाखुर्द के सिंगवासा गांव के आमोद और प्रमोद पार्क के पास स्थित शासकीय भूमि को क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय हेतु आवंटित करने के लिए अवलोकन किया।

उल्‍लेखनीय है कि गुना में क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय प्रारंभ किया गया है, जिसके लिए भवन एवं परिसर का निर्माण किया जाना है। इसको दृष्टिगत रखते हुए कलेक्‍टर द्वारा शहर के आसपास शासकीय भूमि को चिन्हित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत पिपरोदाखुर्द के सिंगवासा गांव के नजदीक आमोद-प्रमोद पार्क के पास लगभग 21 हेक्‍टेयर शासकीय भूमि स्थित है, जिसमें से क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय के लिए शासकीय भूमि को आवंटित करने की कार्यवाही की जाना है, इसके लिए उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि भूमि के अभिलेखों का परीक्षण कर विश्‍वविद्यालय को भूमि आवंटित करने के लिए आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

आज भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व गुना रवि मालवीय, प्राचार्य पीजी महाविद्यालय गुना बी.के. तिवारी,  क्रांतिवीर तात्‍याटोपे विश्‍वविद्यालय के रजिस्‍ट्रार आर.के. वर्मा, तहसीलदार नगरीय जी.एस. बैरवा, मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री तेज सिंह यादव सहित पटवारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User