खाद्य सुरक्ष विभाग द्वारा आरोन एवं फतेहगढ़ क्षेत्र से जांच हेतु लिये गये फूड सैंपल

Wednesday, June 19, 2024 - 20:05
Updated: 2 years ago
0
खाद्य सुरक्ष विभाग द्वारा आरोन एवं फतेहगढ़ क्षेत्र से जांच हेतु लिये गये फूड सैंपल

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र निर्देशानुसार एवं डॉ० राजकुमार ऋश्विवर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। 

खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर आइसक्रीम, कुल्फी, कोल्डंड्रिंक्स, डेयरी एवं बेकरी प्रोडक्टस के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिये गये हैं। जांच टीम द्वारा बसों से परिवहन होकर आने वाले मावा एवं पनीर की निरंतर चैकिंग की जा रही है। 

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आरोन स्थित फर्म शर्मा आईसकैण्डी से बर्फ एवं आईसकैण्डी, गौरी आईसकैण्डी से कुल्फी एवं आईसकैण्डी, नीतेश किराना भण्डार से दाल, गुड़, शक्कर, बेसन एवं रवा, गोवर्धन किराना से जीरा, दाल, बेसन, शक्कर, फतेहगढ़ स्थित गोयल रेस्टोरेंट से गुजिया, पेड़ा, बर्फी, सोयाबीन तेल, बेसन एवं मैदा, शिवम एजेंसी से दाल, रवा एवं जीरा, बस स्टैण्ड झागर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान जैन रेस्टोरेंट से बर्फी, बेसन लड्डू, नमकीन, सेव, कैन्ट चौराहा, गुना स्थित मॉर्डन बेकरी से पपड़ी, कुकीज, कोल्डल ड्रिंक्स एवं फ्रूट ड्रिंक्स के सैम्पल्स जांच हेतु संग्रहित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। उक्त सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग कार्यवाही लगातार जारी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User