क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलगुरु प्रोफेसर एवं सचिव ने शासकीय स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय, गुना का किया भ्रमण

Tuesday, February 25, 2025 - 22:04
Updated: 2 years ago
0
क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलगुरु प्रोफेसर एवं सचिव ने शासकीय स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय, गुना का किया भ्रमण

गुना (आरएनआई) क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना के संस्थापक कुलगुरु प्रोफेसर डॉक्टर किशन यादव एवं कुल सचिव डॉ. ललित नामदेव द्वारा पीएम सीईओ शासकीय स्नातकोत्तर महावि‌द्यालय, गुना मध्य प्रदेश के भ्रमण किया गया।

 भ्रमण के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बीके तिवारी के नेतृत्व में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर किशन यादव एवं कुल सचिव डॉ. ललित नामदेव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम सरस्वती वंदन पूजन एवं आतिथ्य स्वागत सत्कार के बाद महावि‌द्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारियों ने अपना परिचय दिया। तदोपरांत विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ) किशन यादव ने महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों से सबका साथ, सबका विकास परिकल्पना के साथ काम करने की इच्छा जताई। विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने के लिए यूजीसी द्वारा अपनाई जा रही मॅटरशिप कार्य के संदर्भ में सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. ललित नामदेव, कुलसचिव ने चर्चा में विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया एवं विश्वविद्यालय के समक्ष महत्वपूर्ण कार्यों को संचालित करने की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही महावि‌द्यालय के प्राध्यापकगणों से सहयोगात्मक योगदान की इच्छा जताई। महावि‌द्यालय के प्राचार्य डॉ. बीके तिवारी ने क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्ववि‌द्यालय की स्थापना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन डॉ. अर्चना तिवारी और डॉ. मनोज भिरोरिया ने आभार व्यक्त किया।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User