कोर्ट के आदेश पर अपहरण का केस दर्ज
फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी उमाशंकर शुक्ला पुत्र माधववेनी शुक्ला ने नौकरी करने की बात कहकर कानपुर गए 32 वर्षीय पुत्र मानु शुक्ला का एक सहयोगी व्यक्ति के माध्यम से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से गुहार लगाई है।
जेएम कोर्ट खागा सिविल जज अदालत के समकक्ष बताया कि बीते माह तीन फरवरी को पुत्र को कानपुर नौकरी दिलवाने बात कह असोथर थाना क्षेत्र के गडरियनपुरवा के रामकिशोर के साथ नौकरी करने के इरादे से कानपुर चला गया था। जहां बेटा मानू शुक्ला का अपहरण हो गया। तीन माह बीतने के बाद भी कोई अता पता नहीं चल सका। उपरोक्त व्यक्ति से पूछने पर हीलाहवाली कर गुमराह कर रहा है। कई बार स्थानीय प्रशासन व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दे न्याय मांगा गया लेकिन न्याय नहीं मिल सका। न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए थाना किशनपुर को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश पारित किया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्जकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामले की बाबत थाना प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल एवं कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



