कोतवाली पुलिस की जुए के विरूद्ध कार्यवाही, जुआ खेल रहे 05 जुआरियों से बरामद किये 5,350/- रूपये

कोतवाली पुलिस द्वारा शहर के श्रीराम कॉलोनी में चल रहे जुए के फड़ पर दविश देकर 05 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मौके से 5,350/-रूपये नगद एवं तास की एक गड्डी बरामद की गई है ।

Tuesday, January 16, 2024 - 18:51
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) प्राप्‍त जानकारी के अनुसार विगत दिवस गुना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी, कि शहर के श्रीराम कॉलोनी में गौड बाबा गली के खाली मैदान में कुछ लोग तास पत्‍तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुआ खेले जाने की प्राप्‍त सूचना की तस्‍दीक व कार्यवाही हेतु कोतवाली से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मुखबिर की बताई जगह गौड बाबा गली में पहुंचकर देखा तो वहां पर 05 लोग फड़ लगाकर जुआ खेलते हुये दिखाई दिये, पुलिस द्वारा जिनकी घेराबंदी की गई तो  उनमें भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस द्वारा 04 जुआरी दबोच लिये गये और एक वहां से भाग निकला । पकड़ मे आये चारों जुआरियों ने पूछताछ पर अपने नाम -भारत कुमार पुत्र शिवचरणलाल ओझा उम्र 45 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना, अरविन्द पुत्र बनवारीलाल परसोलिया उम्र 28 साल निवासी भुल्लनपुरा गुना, -मनोज पुत्र रामप्रसाद कोरी उम्र 28 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना एवं       -जट्टा उर्फ हिमांशु पुत्र प्रेम सिंह यादव उम्र 23 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना के होना बताये गये, पुलिस द्वारा मौके से कुल 5,350/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी जप्त की गई । पकड़ में आए जुआरियों से भागे हुये व्‍यक्ति का नाम पूछने पर उनके उसका नाम चंदू उर्फ चंद्रमोहन ओझा निवासी श्रीराम कॉलोनी एवं जिसके द्वारा ही उन्हें बुलाकर जुआ खिलवाना बताया गया । जिस पर से सभी 05 जुआरियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 27/24 धारा 13 जुआ एक्ट, 109 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।     

 गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक विनीत शर्मा एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही है ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User