कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के वर्ष 2026 के वार्षिक पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन

Dec 21, 2025 - 12:58
 0  324
कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के वर्ष 2026 के वार्षिक पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन

जम्मू (आरएनआई)। भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपरा और सनातन मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के वार्षिक पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन रविवार को जम्मू नॉर्थ विधानसभा परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और वैदिक मूल्यों से ओत-प्रोत रहा।

कार्यक्रम में जम्मू नॉर्थ विधानसभा के विधायक श्याम लाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मढ़ विधानसभा के विधायक सुरेंद्र भगत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने की। आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और वैदिक परंपराओं की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

मुख्य अतिथि विधायक श्याम लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पंचांग भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न अंग है, जो समाज को तिथियों, पर्व-त्योहारों, व्रत-उपवास और धार्मिक अनुष्ठानों की शुद्ध व प्रामाणिक जानकारी प्रदान करता है। उन्होंने श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और वैदिक परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र भगत ने कहा कि पंचांग केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि धर्म, कर्म और संस्कारों का मार्गदर्शक ग्रंथ है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के भौतिकवादी युग में वैदिक ज्ञान, संस्कृत भाषा और सनातन परंपराओं का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष लगभग 10 हजार पंचांग कैलेंडरों का प्रकाशन किया जाता है, जिनका निःशुल्क वितरण समाज के विभिन्न वर्गों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य वैदिक ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना और सनातन परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.