कैंप में 627 बुजुर्गों को मिले उपकरण, खिले चेहरे — धुन्नी सिंह बोले, “रिंकू लोहारी जैसे बीस सिपाही पूरे जनपद में ला सकते हैं बदलाव”

Wednesday, November 5, 2025 - 21:05
Updated: 12 months ago
0
कैंप में 627 बुजुर्गों को मिले उपकरण, खिले चेहरे — धुन्नी सिंह बोले, “रिंकू लोहारी जैसे बीस सिपाही पूरे जनपद में ला सकते हैं बदलाव”

फतेहपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत 60 वर्षीय बुजुर्गों को उपकरण छड़ी, कान की मशीन, व्हील चेयर, कमर घुटने की बेल्ट आदि सामान हुसैनगंज कस्बे के आकाश इंटर कालेज में कैंप लगवाकर 627 बुजुर्गों को उपकरण देकर जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। 

कार्यक्रम में हुसैनगंज के पूर्व विधायक रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक महामंत्री पुष्पराज पटेल, मण्डल अध्यक्ष कब्ज कुमार द्विवेदी, बब्लू मिश्रा, सत्यम सिंह, श्रीकांत अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक अजय सिंह रिंकू लोहारी ने बताया कि भिटौरा ब्लाक के हुसैनगंज, गौरा चुरियारा, सेनपुर, जमरावां, भरसरी, फतेहाबाद आदि गांव के वरिष्ठजनों को उपकरण वितरण करने के बाद आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य अतिथि धुन्नी सिंह ने कहा कि देश व प्रदेश की सभी गरीबों की लाभकारी योजनाएं निःशुल्क हैं। इन योजनाओं में बजट की कोई कमी नहीं है। श्री सिंह ने कहा कि रिंकू लोहारी जैसे भाजपा के बीस सिपाही पूरे जनपद में लाभ दिला सकते हैं। उन्होने गरीबों की सेवा करने के लिए जिला पंचायत सदस्य को शुभकामनाएं दीं। श्री लोहारी ने बताया कि अब तक पाच हजार बुजुर्गों को पच्चीस हजार उपकरण उपहार के रूप में दे चुके हैं। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जब तक सभी बुजुर्गों को लाभ नहीं दिला देते चैन से नहीं बटेंगे। उपहार पाकर सभी बुजुर्गों ने आशीर्वाद के रूप में श्री लोहारी की तारीफ की।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User