प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का मनाया 556 वां प्रकाश पर्व, सबद कीर्तन के पश्चात लंगर का चखा प्रसाद

Wednesday, November 5, 2025 - 21:06
Updated: 12 months ago
0
प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का मनाया 556 वां प्रकाश पर्व, सबद कीर्तन के पश्चात लंगर का चखा प्रसाद

फतेहपुर (आरएनआई) शहर के रेल बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में जगत गुरु गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई सह प्रधान नरेंदर सिंह रिक्की ने की। गुरूद्वारे में सबद कीर्तन का आयोजन हुआ तत्पश्चात लंगर कराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों ने प्रसाद चखा। 

ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ई० को राय भोय की तलवंडी ननकाना साहिब पाकिस्तान में माता तृप्ता पिता मेहता कालू के यहां हुआ। गुरु नानक देव जी को पिता मेहता कालू ने 20 रुपए सच्चा सौदा के लिए दिए। गुरु नानक देव जी ने उस 20 रुपए को लेकर घर से निकले रास्ते में जाते समय गुरु नानक देव जी को एक साधुओं की टोली दिखाई दी। गुरु नानक देव जी ने साधुओं की टोली को भर पेट भोजन करवाया जिससे लंगर की प्रथा चालू हुई। वो लंगर आज तक सिख समाज में चल रहा है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान संतोष सिंह, चरनजीत सिंह, परमजीत सिंह, जतिंदर पाल सिंह, उपप्रधान नरेंद्र सिंह रिंकू, हरमिंदर सिंह, कुलजीत सिंह, जसवीर सिंह महिलाओं में ईश्वर कौर, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, रंजीत कौर, सतनाम कौर, अमरजीत कौर, सतपाल कौर, नीना कौर, प्रभजीत कौर के अलावा बच्चों में वीर सिंह भी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User