कैंडल जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sunday, March 24, 2024 - 19:15
Updated: 3 years ago
0
कैंडल जलाकर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर केराकत,स्थानीय विकास क्षेत्र के तरियारी गांव में कुशलेश्वर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को शहीद दिवस के अवसर पर युवाओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गौरतलब हो कि भारत मां के वीर सपूत शहीदे आजम भगत सिंह , राज गुरु, सुखदेव की स्मृति में प्रत्येक वर्ष तेईस मार्च को शहीद  दिवस मनाया जाता है।इसी कड़ी में उक्त विकास क्षेत्र के तरियारी गांव में युवाओं ने कुशलेश्वर सिंह के नेतृत्व में कैंडल जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात युवाओं द्वारा शहीदों के चर्चित नारे लगाकर समूचे वातावरण में सभी में जोश ला दिया।इस दौरान प्रमोद मौर्य, राकेश यादव, शैलेन्द्र विश्वकर्मा,अर्क मिश्रा समेत अन्य युवा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User