केसी वेणुगोपाल बोले- उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी नहीं, राम मंदिर मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने देहरादून में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी एकजुटता के साथ काम कर रही है।
राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में कराई जानी चाहिए। उन्होंने बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाते हुए आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर सवाल खड़े किए।
वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले अब चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था, लेकिन इस मामले पर उनकी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कांग्रेस नेता ने उत्तराखंड सरकार पर भी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि राज्य में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



