केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

Jul 16, 2026 - 11:39
 0  27
केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरा युवक, एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान चलाया और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग से सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ पोस्ट गौरीकुंड से टीम कमांडर आशीष डिमरी के नेतृत्व में बचाव दल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुआ।

घटना गौरीकुंड से लगभग दो किलोमीटर आगे छोड़ी क्षेत्र के पास हुई थी। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस, डीडीआरएफ और वाईएमएफ के साथ समन्वय स्थापित किया और संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद बचाव दल ने खाई में गिरे युवक तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और गौरीकुंड लाया।

रेस्क्यू किए गए युवक की पहचान 25 वर्षीय मोहित रावत के रूप में हुई है। वह दर्शन रावत के पुत्र हैं और रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम बड़ासू, रामपुर के निवासी हैं।

गौरीकुंड पहुंचने के बाद मोहित रावत को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.