केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लगाई गुहार, नियुक्ति आदेश जारी करवाओ महाराज

Monday, August 12, 2024 - 20:13
Updated: 2 years ago
0
केंद्रीय मंत्री सिंधिया से लगाई गुहार, नियुक्ति आदेश जारी करवाओ महाराज

गुना (आरएनआई) अपने संसदीय प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चयनित मेरिट होल्डरों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर नियुक्ति आदेश जारी करवाने की गुहार लगाई है।

 इससे पहले भी इन चयनीतो ने विधायक पन्नालाल शाक्य और बीजेपी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी थी। 

बता दे की पूरे प्रदेशभर के 4721 मेरिट होल्डर पिछले 6 माह से दर दर भटकते नजर आ रहे है ।उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2023 पूर्ण होने का नाम नहीं ले रही है इसमें या तो विभाग की गलती है या सरकार की। मगर सही मायने में कहे तो दोनो की लापरवाही है । सरकार का नवाचार और गुणगान सिर्फ और सिर्फ अखबारों में ही सिमट कर रह गया है। इतनी सुस्त और धीमी गति को देखते हुए नियुक्ति आदेश जारी करने हेतु चयनित मेरिट होल्डरों ने शिक्षा मंत्री जी , डीपीआई आयुक्त, कई विधायकों और यहां तक कि प्रदेश मुखिया को भी ज्ञापन दे दिया हैं, लेकिन ज्ञापन सिर्फ कागजी फाइलों में दब कर रह गए है। 

अब चयनित जाए तो जाए कहा? चयनितो का कहना है कि हम आर्थिक,मानसिक, सामाजिक प्रताड़ना से ग्रसित होते जा रहे है वही शिक्षा विभाग और सरकार कुंभकर्णीय नींद सोई हुई है ।

 मुख्यमंत्री के नवाचार को स्कूल शिक्षा विभाग दिखा रहा ठैंगा - मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सत्ता संभालते ही जिस नवाचार का जिक्र कर परीक्षाओ के बाद चयनितो को तुरंत नियुक्ति देने का वादा किया था और उनकी मंशानुसर पीएससी समेत अन्य विभागो ने चयन होने के बाद युवाओ को 15 दिन मे नियुक्ति पत्र वितरित किये थे। मगर स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय ने मुख्यमंत्री को ठैंगा दिखाकर 6माह पूर्व चयनितो को आज तक नियुक्ति पत्र प्रदान नही किया है।

 अभ्यर्थियों द्वारा आए दिन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भी पत्र भेजकर, वीडियो क्लिप्स बनाकर ट्विट कर , ईमेल कर नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की हैं लेकिन सुनने को कोई तैयार नहीं है। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सकारात्मक रवैया से आश्वासन दिया है की में सीएम मोहन यादव से बात करता हूं और निश्चित ही जल्द से जल्द नियुक्ति आदेश जारी करवाएंगे।ज्ञापन सौंपने वालों में राजकुमार प्रजापति,संजीव पंत, संध्या रघुवंशी,रवि, हेमेंद्र, सुखदेव जाटव, अजय यादव , सय्यद वाहिद हुसैन,सोनू अहिरवार, आरती जाटव, प्रीति साहू, राधेश्याम जाटव, मुन्नी दोहरे,अमृता यादव आदि कई सेकडो चयनित मेरिट होल्डर मोजूद थे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User