केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भरे मंच पर लगा दी कलेक्टर-एसपी की क्लास

Sunday, January 21, 2024 - 18:47
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भरे मंच पर लगा दी कलेक्टर-एसपी की क्लास

गुना (आरएनआई) ज्योतिरादित्य सिंधिया को अक्सर लोगों ने विनम्र तरीके से मुस्कराते हुए बात करते और जोशीले अंदाज के भाषण देते हुए सुना है लेकिन गुना शहर की जनता ने पहली बार उनका उग्र गुस्सा भी देखा. वह भी भरे मंच पर।

गुना में आयोजित एक आभार जनसभा को संबोधित करने मंत्री सिंधिया पहुंचे थे और इसी दौरान मंच कुछ ऐसा हुआ कि उनको गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस और एसपी पर गुस्सा आ गया। फिर मंच पर अपना भाषण रोककर सिंधिया ने माइक से ही तेज आवाज में चिल्लाकर कहा कि ये कलेक्टर कहां हैं और ये एसपी कहां हैं, उनकी तरफ इशारा करके बोले दोनों मंच पर चुपचाप खड़े रहो।

आपको बता दें कि सिंधिया ने जैसे ही माइक पकड़ा उन्हें अपने पास में कलेक्टर-एसपी खड़े दिखाई नहीं दिए। इसके बाद सिंधिया ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को इशारा करते हुए कहा कि जाओ जाकर एसपी को बुलाकर लाओ ! सिंधिया की बात सुनकर कलेक्टर घबरा गए और दौड़े दौड़े मंच से नीचे खड़े एसपी संजीव कुमार सिन्हा को बुला लाए।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कलेक्टर एसपी समेत प्रशासनिक अमले को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि भारत विकसित यात्रा में प्रशासनिक अमला गाड़ी के साथ ही चलेगा। ये प्रचार की गाड़ी नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले।

सिंधिया ने कांग्रेस शासन की याद दिलाते हुए कहा कि पिछले 65 वर्षों में जनता प्रशासन के इर्द-गिर्द घूमती थी ,लेकिन जबसे प्रधानमंत्री मोदी ने नेतृत्व किया है तबसे जनता को प्रशासन के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि प्रशासन घर-घर जाकर दस्तक देता है।

दरअसल प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भारत विकसित यात्रा में मध्यप्रदेश के ज्यादातर इलाकों में प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता देखी जा रही है। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में भी प्रशासनिक सुस्ती देखी गई। जिसे देखकर ज्योतिरादित्य सिंधिया नाराज हो गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से जय श्री राम के नारे भी लगाए।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User