किसानों और जनसमस्याओं को लेकर विधायक प्रियंका मीणा ने कलेक्टर-एसपी से की चर्चा

Tuesday, June 16, 2026 - 12:05
Updated: 2 months ago
0
किसानों और जनसमस्याओं को लेकर विधायक प्रियंका मीणा ने कलेक्टर-एसपी से की चर्चा

गुना (आरएनआई)चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा "पेची" ने मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक हितिका बसल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान किसानों एवं आमजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, जनहित से जुड़े विषयों तथा विकास कार्यों को लेकर विधायक प्रियंका मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष आवश्यक सुझाव एवं मांगें रखीं। उन्होंने क्षेत्र में लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रद्युमन मीना, मधुसूदनगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, जिला मंत्री श्रीकृष्ण सोनी, विधायक प्रतिनिधि महावीर शर्मा, मंडल मंत्री दीपक उपाध्याय, मंडल महामंत्री मोरध्वज लोधा, संतोष मीना एवं सर्वेश मीना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User