किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला, सड़क पर हथियार से किया अटैक

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी और उनके शिष्यों पर महाकुंभ मेले में कुछ अज्ञात लोगों ने घातक हमला किया गया। पुलिस जांच में जुटी गई है। हमले की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। 

Friday, February 14, 2025 - 09:00
0
किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि पर जानलेवा हमला, सड़क पर हथियार से किया अटैक

प्रयागराज (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरी उर्फ छोटी मां पर 13 फरवरी को जानलेवा हमला हुआ है। हमले में कल्याणी बुरी तरह घायल हो गई हैं। हमलावरों ने नंद गिरी के अलावा उनके तीन शिष्यों पर भी हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कल्याणी और उनके शिष्यों को इलाज के महाकुंभ के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि पर गुरुवार 13 फरवरी देर रात हमला तब हुआ जब वह सेक्टर 16 स्थित किन्नर अखाड़े से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर कार से घर सदियापुर जा रही थीं। पुलिस ने बताया कि कल्याणीनंद गिरी जैसे ही अखाड़े से निकलने बाद संगम लोवर मार्ग पर थोड़ी दूर आगे चलीं तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने उनकी कार को रोक लिया। 

पुलिस ने बताया कि कल्याणीनंद ऐसे में जब लोगों को आशीर्वाद देने के लिए कार से उतरी तभी रास्ते में खड़े लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बचाव में आए उनके तीन शिष्यों पर भी हमलावरों ने हमला किया। ऐसे में कल्याणीनंद समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए सेंट्रल हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। हमले की जानकारी मिलते ही गिरी के कई शिष्य और संत घटनास्थल पर पहुंच गए। 

कुछ दिनों पहले इसी अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी पर हमला हुआ था।  हिमांगी सखी पर ये हमला उस वक्त हुआ जब वो सेक्टर आठ स्थित अपने कैंप में थी। खुद पर हमले का आरोप हिमांगी सखी ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर लगाया था। उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर किए गए सवालों की वजह से उन पर ये हमला हुआ है। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने इन आरोपों से पूरी तरह इनकार कर दिया था। 

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User