कार से टक्‍कर मारकर जानलेवा हमले के मामले में फरार अंतिम आरोपी भी गुना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sep 19, 2025 - 20:07
Sep 19, 2025 - 20:09
 0  81
कार से टक्‍कर मारकर जानलेवा हमले के मामले में फरार अंतिम आरोपी भी गुना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा जनवरी माह में गायत्री मंदिर के पास बाईक सवार युवकों में कार से टक्कर मारकर जानलेवा हमले के मामले में फरार अंतिम आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

 जनवरी को फरियादी जितेन्द्र कोरी निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी गुना के द्वारा गुना कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि वह अपने दोस्त राज गौड के साथ गुना कोर्ट से मोटर साइकिल पर अपने घर जा रहे थे कि रास्ते में गायत्री मंदिर के पास एक अर्टिगा कार के चालक ने पीछे से उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और कार से निकल कर संजय उर्फ बग्गा, दिलीप बैरागी, मंजीत रघुवंशी, रिंकू ओझा, दीपक कुशवाह के द्वारा दोनों के साथ लात घूसों व डंडों से मारपीट की गई। इस घटना पर से आरोपीगणों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 39/25 धारा 115(2), 118(1), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस एवं एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 118(2), 117, 324(4), 109 बीएनएस एवं राज्‍य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 इजाफा की गई थी। 

जांच में आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में चार और आरोपी संजय उर्फ भोले रघुवंशी, प्रदीप ओझा, विकास ओझा एवं रोहित यादव को नामजद किया गया। प्रकरण में पुलिस द्वारा आठ आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एवं फरार शेष व अंतिम आरोपी संजय उर्फ भोले रघुवंशी की तलाश जारी रखते हुए जिसकी गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।

 फरार आरोपी संजय रघुवंशी की तलाश के क्रम में आज 19 सितंबर को आरोपी के संबंध में मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार आरोपी संजय उर्फ भोले पुत्र मुंशीलाल रघुवंशी उम्र 25 साल निवासी ग्राम देवरीमार थाना बजरंगगढ़ हाल गुलाबगंज कैंट गुना को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे  जेल भेज दिया है।  

 आरोपी संजय रघुवंशी आदतन अपराधी है, जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में ही अप.क्र. 273/25 धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5) बीएनएस एवं केंट थाने में अप.क्र. 846/25 धारा 115(2), 118(1), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज थे, इन दोंनो ही मामलों में भी पुलिस को आरोपी की तलाश थी।

  गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, प्रधान आरक्षक अजय शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0