कायस्थ समाज अब सांसद, विधायक और पार्षद पैदा करे - डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

May 19, 2024 - 17:13
May 19, 2024 - 17:13
 0  6.2k
कायस्थ समाज अब सांसद, विधायक और पार्षद पैदा करे - डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव

रांची (आरएनआई) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव झारखंड की राजधानी रांची पहुचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। बिहार क्लब रांची में आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों एव कार्यकर्ताओं की बैठक में डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा समाज शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है और समाज ने इस देश को अच्छे प्रशासक दिया है। समाज ने अनगिनत आईएस, आईपीएस, पीसीएस, डॉक्टर एवं टेक्नोक्रेटे दिए है पर आज हम आप से अनुरोध करने आये है कि आप सभी अब अपने बच्चों को एमपी, एमएलए एवं पार्षद बनाइये। राजनीति में आप की उदासी समाज को कमजोर बना रही है। सामाजिक स्तर पर हम पिछड़ रहे हैं। राजनीति में हमारी भागीदारी घट रही है। जिसे बढ़ाने की जरूरत है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Dr. Indrasen Srivastava State President - Uttar Pradesh, Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha