कादीपुर सत्यनाथ मठ पर तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व विधि विधान से प्रारंभ

Tuesday, January 13, 2026 - 17:56
Updated: 7 months ago
0
कादीपुर सत्यनाथ मठ पर तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व विधि विधान से प्रारंभ

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर क्षेत्र के पावन स्थल अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में आज से तीन दिवसीय मकरसंक्रांति महोत्सव अवधूत देशना पर्व ऊं नमः शिवाय महामंत्र जप पाठ एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ प्रारंभ हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कादीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद सिंह,नायब तहसीलदार प्रदीप मिश्र वरिष्ठ समाजसेवी हनुमान प्रसाद सिंह ने बाबा सत्यनाथ के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर राजेश कुमार बरनवाल फार्मासिस्ट जितेन्द्र वर्मा,स्टाफ नर्स लक्ष्मीकांत,एलटी स्वदेश यादव, सुनील सिंह की टीम ने लगभग तीन सौ लोगों का चिकित्सा परीक्षण कर मुफ्त दवाएं वितरित किया।

कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर मठ के पीठाधीश्वर अवधूत कपाली बाबा ने कहा कि अघोर परम्परा में मकरसंक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का विशेष महत्व होता है इसे हमलोग अवधूत देशना पर्व के रूप में मनाते हैं।इस अवसर अघोर परम्परा के आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ जी का विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देश के कोने कोने से अघोरी, श्रद्धालु जनता हजारों की संख्या में एकत्र हो कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर कौशांबी से सुरेंद्र मौर्य, फतेहपुर से रंजना सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह मास्टर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभुराज सिंह,पहलवान अंगद सिंह, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु, सुमित सिंह टिंकू, धीरेन्द्र कुमारी प्रताप सिंह सोमवंशी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User