सुल्तानपुर: कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल तमंचा मोटरसाइकिल बरामद

Friday, March 15, 2024 - 10:24
Updated: 3 years ago
0
सुल्तानपुर: कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल तमंचा मोटरसाइकिल बरामद

सुल्तानपुर (आरएनआई) कादीपुर कोतवाली पुलिस ने भोर में 3:30 बजे लगभग मोतिगरपुर , दोस्तपुर आदि थाना क्षेत्र में आतंक के पर्याय बन चुके बदमाश कृष्ण कुमार उर्फ टाइगर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया ।

मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश का सहयोगी भागने में सफल रहा । मौके पर पुलिस को बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक , तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है ।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मालापुर गांव के नहर शारदा सहायक खण्ड 16 के पास पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ में  लूट और डकैती की वारदातों में लिप्त कुख्यात किशन उर्फ टाइगर उम्र 33 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम सुंदर निषाद ग्राम सरवन मौघाड़ा थाना गोसाईगंज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए कुख्यात अपराधी का दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठा पुलिस को चकमा देकर भाग लिया। पुलिस ने किशन के पास से  एक तमंचा व बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद किया है। कादीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जख्मी बदमाश का इलाज चल रहा है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह बोले मुकदमा दर्ज कर की जा रही जेल भेजने की कार्रवाई।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User