सुलतानपुर: कादीपुर के अरविन्द सिंह बने निषाद पार्टी के आजमगढ़ मिर्जापुर के जोनल सह कोआर्डिनेटर 

Friday, August 30, 2024 - 11:06
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर के अरविन्द सिंह बने निषाद पार्टी के आजमगढ़ मिर्जापुर के जोनल सह कोआर्डिनेटर 

सुलतानपुर (आरएनआई) निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) का प्रादेशिक कार्यालय पर दिनांक 26 27 28 जुलाई को तीन दिवसीय विशेष शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं को शिक्षित और प्रशिक्षित किया गया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि आगामी चुनाव में लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक रणनीति एक रोड मैप के सहारे निचले पायदान पर रहने वाले व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से कोसो दूर जन जन तक निषाद पार्टी की विचारधारा को पहुंचा कर आगामी चुनाव में सफलता प्राप्त की जाएगी। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं और जनता के बीच समन्वय का काम करने वाले सभी कोऑर्डिनेटर के साथ-साथ सह कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए जा रहे हैं इसी के क्रम में आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के लिए जोनाल सह कोऑर्डिनेटर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मालपुर गांव निवासी निषाद पार्टी क्षत्रिय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह को सह कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। मेरा मानना है कि अरविन्द सिंह आजमगढ़ मिर्जापुर मण्डल में समाज और संगठन के बीच अच्छा तालमेल बिठाने में कामयाब होंगे आने वाले चुनाव में सरकार को मजबूती प्रदान करने में सहयोगी बनेंगे। डॉक्टर संजय निषाद की घोषणा से कादीपुर की जनता में खुशी का माहौल कायम हो गया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User