कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का विवादित बयान: महात्मा गांधी हैं राम और नाथूराम गोंड़से हैं रावण

कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का विवादित बयान

Tuesday, August 15, 2023 - 15:13
Updated: 3 years ago
0
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह का विवादित बयान: महात्मा गांधी हैं राम और नाथूराम गोंड़से हैं रावण

गुना-राधौगढ़। (आरएनआई) कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह अपने नए बयान से चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उन्होंने चुनाव के पूर्व महात्मा गांधी और गोडसे को लेकर एक नया बयान दिया है, इस बयान से प्रदेश और देश के तमाम राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की तुलना भगवान राम से करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की सोच भगवान राम जैसी थी, इसलिए हर किसी को महात्मा गांधी का अनुशरण करना चाहिए।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की सोच रावण जैसी थी। इसलिए लोगों को गोडसे को नहीं महात्मा गांधी को फॉलो करना चाहिए और गोडसे के विचारों से दूर रहना चाहिए। वह विचाराधारा सिर्फ बर्बादी की विचारधारा है।
राघोगढ़ जनपद पंचायत में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए थे। दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्धन सिंह ने मंच से बयानबाज़ी करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मीबाई वीर योद्धा थीं ,जिन्हें आज पूरा देश याद करता है। बीजेपी नोटों के आधार पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस का लोकतंत्र में भरोसा राघोगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि बीजेपी नोट आधारित चुनाव लड़ती है। नोटों की दम पर सत्ता बनाते और गिराते हैं। लेकिन कांग्रेस का यकीन लोकतंत्र पर है। कांग्रेस लोकतंत्र में वफादारी पर यकीन रखती है। सिंधिया पर तंज कसते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा अपने साथ उन लोगों को लेकर आई, जिन्होंने 1857 में देश को धोखा दिया था और दो साल पहले फिर से धोखा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी।
जनता ऐसे लोगों को इस विधानसभा चुनाव में जवाब देगी और सबक सिखाएगी। जयवर्धन सिंह ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी से अपील करूंगा कि लोग महात्मा गांधी और भगवान राम की विचाराधारा पर चलें न कि नाथूराम गोडसे और रावण की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User