कांग्रेस के चक्का जाम के बीच मानवता की मिसाल: जाम में फंसे यात्रियों और ड्राइवरों को बांटा पानी
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरा प्रदेश में चक्का जाम किया गया।
किसानों के समर्थन में जिसमें कलघाट इंदौर से ग्वालियर मुरैना तक.हर जिले में सुबह 11:00 से 4:00 बजे तक पूरी तरह NH3. NH 46 को बंद किया गया।
गुना जिले में जयवर्धन पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में गुना बाईपास बिलोनिया चौराहे पर भी पूरी तरह चक्का जाम रहा।
लंबे जाम में कतार मैं पसे यात्री बसे यात्रीगण एवं ड्राइवर को पानी की समस्या को देखते हुए आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिंडाल भील किसानों के हक की लड़ाई के साथ-साथ अपना मानव धर्म निभाया और तुरंत ही अपनी पूरी टीम को लेकर पानी के कैंपर उठाया।
जाम के दौरान सभी कार्यकर्ता बसों में पहुंच गए जहां उन्होंने सभी बसों की यात्रियों को अपनी-अपनी बोतल भर एवं सबको ठंडा पानी पिलाया।
ट्रक ड्राइवर को भी सभी को पानी उपलब्ध करवाया यात्रियों ने यह देखकर उनका भी काफी खुशी महसूस हुई।
हर ट्रक ड्राइवर एवं प्रत्येक वहान वालों ने यह नजारा देखकर पूरी टीम की काफी प्रशंसा की एवं उन्हें धन्यवाद दिया की कोई ऐसा भी है जो यात्री एवं आम ड्राइवर का ध्यान रखते हुए सभी को पानी उपलब्ध करा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



