कांग्रेस का वृहद संगठन सृजन अभियान शुरू — एसआईआर के विरोध में जनजागरण, 9 नवंबर को जिले में बड़ी बैठक
फतेहपुर (आरएनआई) शनिवार को ब्लॉक बहुआ अन्तर्गत विभिन्न गांवों में पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी और साथ में शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने सबसे पहले बहुआ नगर पंचायत में कांग्रेस कमेटी के सक्रिय पदाधिकारियों से मुलाकात की। वहीं बहुआ देहात ग्राम पंचायत सुजानपुर में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हेमलता पटेल से वार्ता बैठक हुई। जहां जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष और बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष शबनम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवी प्रकाश दुबे भी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में भी बिहार की तरह ही एसआईआर कार्यक्रम लागू किए जाने की योजना चल रही है। जिसका कांग्रेस सहित अधिकतम सभी दल विरोध कर रहे हैं क्योंकि एसआईआर द्वारा लाखों वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाकर चुनाव जीतने का कुचक्र वर्तमान बीजेपी सरकार द्वारा चला जा रहा है। जिसमें चुनाव आयोग उसका साथ दे रहा है। अभी बिहार में भी 65 लाख से अधिक लोगों का नाम हटाया गया है। जीवित लोगों को भी मृत दिखाकर नाम काटे गए हैं जो लोग बाद में सुप्रीम कोर्ट तक गए। जिले में कांग्रेस जन-जन तक पहुंचेंगी और लोगों को एसआईआर की सोची समझी साजिश से जागरूक कराएगी। ताकि लोगों की लोकतांत्रिक शक्ति बरकरार रहे। गलत तरीके से खास वर्ग समूह के मतदाताओं के नामों को टारगेट न किया जाए। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने बताया कि नौ नवंबर को रोडवेज वर्कशॉप के सामने एक लॉन में कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की जाएगी जिसमें आगामी रणनीति बनेगी। इस दौरान कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें मंडल व बूथ स्तर तक कांग्रेस के सक्रिय लोगों की नियुक्ति की जा रही है और लोगों को जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

