शोषित-वंचितों की सच्ची आवाज है बसपा: संदीप जडेजा — कुसुंभी सेक्टर बैठक में संगठन को मजबूत करने का आह्वान

Nov 8, 2025 - 20:58
Nov 8, 2025 - 21:03
 0  108
शोषित-वंचितों की सच्ची आवाज है बसपा: संदीप जडेजा — कुसुंभी सेक्टर बैठक में संगठन को मजबूत करने का आह्वान

फतेहपुर (आरएनआई) बहुजन समाज पार्टी की सदर विधानसभा के कुसुंभी सेक्टर में बैठक आयोजित हुई। जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रभारी संदीप जडेजा ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश के हर एक शोषित, वंचित के हक और अधिकारों के लिए लड़ने वाली अगर कोई पार्टी है तो वह सिर्फ बसपा है जो प्रदेश में एक बार नहीं चार-चार बार करके दिखा चुकी है। जब-जब बसपा की सरकार बनी है तब-तब सर्वसमाज समाज के लोगों ने शांति व सुरक्षित जीवन जिया, लेकिन जब से बसपा की सरकार प्रदेश में नहीं है तब से गुंडाराज अपने चरम पर है। समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है इसलिए अब बसपा की सरकार बनाना बहुत जरूरी हो गया है। बैठक में डॉ हेमराज वर्मा, मो. मुस्तफा, रामप्रताप पाल, चेतराम गौतम, सर्वेश गौतम, सतेंद्र गौतम, डॉ. मनमोहन, मनोज कुमार गौतम, श्यामचंद्र, अमित शाह, मोहित कुमार के अलावा सेक्टर बूथ के लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0