कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से पूर्व तैयारियों के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर लिया गया जायजा
गुना (आरएनआई) 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन लाल परेड ग्राउंड गुना पर आयोजित किया जाना है, इस संबंध में पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा द्वारा कार्यक्रम आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया और संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

कलेक्टर द्वारा नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मंच के आसपास पेवर्स बिछाने एवं मंच पर शेड निर्माण का कार्य कराया जावे एवं मुख्य मार्ग से मंच तक के रोड की लेवलिंग का कार्य भी कराया जावे। इसी प्रकार माइनिंग अधिकारी एवं एसडीओ पीडब्लयूडी को मैदान में मुरम डालकर लेवलिंग कराने के निर्देश दिये गये।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव खैमरिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुना श्रीमति शिवानी पाण्डे, रक्षित निरीक्षक पूजा उपाध्याय, खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना, एसडीओ पीडब्लयूडी महेश गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुना तेज सिंह यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)