कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई में दिये निर्देश के पालन में तहसीलदार गुना ग्रामीण द्वारा मौके पर जाकर हटवाया गया रास्‍ते का कब्‍जा

Oct 23, 2024 - 21:55
Oct 23, 2024 - 21:56
 0  1.2k
कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई में दिये निर्देश के पालन में तहसीलदार गुना ग्रामीण द्वारा मौके पर जाकर हटवाया गया रास्‍ते का कब्‍जा

गुना (आरएनआई) आयोजित जनसुनवाई में ग्राम तरावटा के निवासियों ने बृजमोहन कुशवाह एवं महावीर जैन द्वारा रास्‍ता रोककर तार फैंसिंग और नाला खोदकर रास्‍ता बंद करने की शिकायत की गयी थी। इस पर कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा तहसीलदार को मौके पर जाकर त्‍वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। 

इसी क्रम में तहसीलदार गुना ग्रामीण कमल मण्‍डेलिया एवं नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया द्वारा आज ग्राम तरावटा में मौके पर जाकर  त्वरित कार्यवाही करते हुए रास्‍ता खुलवाया गया।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0