कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी, चांचौड़ा में हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Jan 23, 2025 - 21:33
Jan 23, 2025 - 21:33
 0  378
कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही सतत जारी, चांचौड़ा में हटाया गया अवैध अतिक्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में आज कार्यवाही करते हुए नगर पालिका परिषद चांचौडा-बीनागंज में अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा रवि मालवीय के निर्देशन में  वार्ड क्रमांक-2 में गोया रोड से अवैध अतिक्रमण हटाकर अस्‍थाई टीन शेड एवं हाथ ठेलों को हटाने की कार्यवाही की गई।

इस दौरान चालानी कार्यवाही कर 3100 रूपये निकाय कोष में जमा कराये गये। कार्यवाही के दौरान अवैध/अस्‍थाई अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई। आज की गई कार्यवाही से यातायात और भी ज्‍यादा सुगम हो सकेगा। इस दौरान नायब तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ शुभम जैन सहित राजस्‍व टीम उपस्थित रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0