कलेक्‍टर के निर्देशन में आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों को बंधनमुक्‍त कराये जाने की कार्यवाही

जामनेर थाना क्षेत्र के आठ श्रमिक एवं उनके दो बच्चों को जिला उस्मानाबाद महाराष्ट्र से कराया गया विमुक्‍त

Jan 28, 2025 - 18:46
Jan 28, 2025 - 18:46
 0  675
कलेक्‍टर के निर्देशन में आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों को बंधनमुक्‍त कराये जाने की कार्यवाही

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशन में आज गुना जिले के आधा दर्जन से अधिक श्रमिकों को बंधनमुक्‍त कराये जाने की कार्यवाही की गई। श्रम विभाग से प्राप्‍त जानकारी अनुसार आज जामनेर थाना क्षेत्र के आठ श्रमिक एवं उनके दो बच्चों को जिला उस्मानाबाद महाराष्ट्र से आज विमुक्त कराया गया। 

आज की गयी कार्यवाही में बाबू सहरिया पिता गनेशराम सहरिया उम्र 40 वर्ष, श्रीमती मचलाबाई पति बाबू सहरिया उम्र 36 वर्ष, जितेन्‍द्र सहरिया पिता मदनलाल सहरिया उम्र 24 वर्ष, श्रीमती आशा सहरिया पति जितेन्‍द्र सहिरया उम्र 22 वर्ष, राधेश्‍याम सहरिया पिता जितेन्‍द्र सहरिया उम्र 06 माह,विशाल सहरिया पिता अशोक सहरिया उम्र 12 वर्ष,सुनील सहरिया पिता वीर सिंह सहरिया उम्र 15 वर्ष, अंकित सहरिया पिता  वीरसिंह सहरिया उम्र 18 वर्ष, कु. शिवानी सहरिया पिता वीरसिंह सहरिया उम्र 16 वर्ष तथा श्रीमती प्राणबाई पति वीरसिंह सहरिया उम्र 40 वर्ष को बंधनमुक्‍त कराये जाने की कार्यवाही की गई।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0