अपर कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 156 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

Tuesday, January 28, 2025 - 18:41
Updated: 2 years ago
0
अपर कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 156 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। 

इसी क्रम में आज कलेक्‍ट्रेट परिसर के जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन कर आमजनों की समस्‍याओं का निराकरण किया गया।

आयोजित जनसुनवाई में आज 156 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। 

जनसुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों को व्‍हीसी के माध्यम से वर्चुअली जोड़कर प्राप्त आवेदनों के मौके पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए गए। 

जनसुनवाई में राजस्‍व विभाग, पुलिस विभाग, जनपद पंचायत, नगरपालिका, आदिम जाति, लोक निर्माण, खाद, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, आदि से संबंधित आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

आज आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विशाल सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User