कलेक्टर साब बच्चे आपके भी हैं, हमारे भी हैं और गरीब के भी हैं

मासूम बच्चों को इल्लीयुक्त भोजन परोसने से कुपित कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवम सांसद प्रतिनिधि राज्य सभा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग।

Wednesday, September 27, 2023 - 22:04
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह एवम सांसद प्रतिनिधि राज्य सभा विक्रम सिंह तोमर ने आंगनवाड़ी केंद्र में मासूम बच्चों को इल्लियों और कीड़ों वाला भोजन खिलाने के मामले को बेहद गम्भीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कलेक्टर को लिखित में शिकायत सौंपकर सम्बन्धितों पर कड़ी कार्रवाई की अपील करते हुए कहा है कि वार्ड क्रमांक 14 नदी मोहल्ला क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्र में कुपोषण दूर करने हेतु दिए जाने वाले पोषण आहार में बच्चों को इल्लियों और कीड़े वाला भोजन खिलाया गया, जिसको वहां भोजन कर रहे एक बच्चे की माँ द्वारा देख लेने पर अन्य बच्चों को भोजन करने से रोका गया, जबकि उक्त पोषण आहार कुपोषण दूर करने हेतु गरीब बच्चों को उनके शारीरिक भरण पोषण हेतु दिया जाता है। शासन की इस योजना में अगर इस प्रकार का भोजन स्व सहायता समूह द्वारा दिया गया है तो यह कृत्य उनकी गंभीर लापरवाही है। मेहरबान सिंह ने कहा है कि बच्चे आपके भी है, हमारे भी हैं, और गरीबों के भी हैं।


साथ ही आज सांसद प्रतिनिधि राज्य सभा विक्रम सिंह तोमर के नेतृत्व में एक
 प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर संबंधित अधिकारी से चर्चा करी और विरोध प्रदर्शन किया एवं आवेदन सौंपा
इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे
आगे इस प्रकार की घटनाएं ना हो, इसलिए स्व सहायता समूह पर उचित कार्यवाही करें, साथ ही देखरेख के अभाव में परोसा गया उक्त भोजन आंगनवाड़ी कार्यक्रम और सहायिकाओं के गंभीर लापरवाही को दर्शाता है क्योंकि भोजन परोसने से पूर्व उन्हें उसे चेक करना था यह उनकी ड्यूटी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा उचित निगरानी नहीं की गई, भोजन को चेक नहीं किया गया। वही वार्ड 14 के पूर्व पार्षद हर्ष मेर ने मांग की है कि  स्व सहायता समूह का कार्य निरस्त कर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता एवं सहायिका की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User