कलेक्टर प्रतिनिधियों द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण हैं सतत जारी

Sunday, February 18, 2024 - 17:36
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर प्रतिनिधियों द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण हैं सतत जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा अपने प्रतिनिधि के रूप में दो डिप्टी कलेक्टर क्रमश: अमित कुमार सोनी एवं सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा जिला चिकित्‍सालय गुना की व्‍यवस्‍थाओं की निगरानी एवं निरीक्षण के लिए नियुक्‍त किया गया है।

इसी क्रम में जिला चिकित्‍सालय गुना में निर्धारित शुल्क से अधिक की मांग, बाहर से जांच करना अथवा दवाई लेने के लिए दबाव बनाना, एंबुलेंस संबंधी एवं अन्य किसी शिकायतों की समीक्षा हेतु डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार सोनी द्वारा जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया गया।

 निरीक्षण के दौरान सफाई के स्तर पर पूर्व की अपेक्षा सुधार प्राप्त हुआ है। अस्पताल स्‍टॉफ को हर वार्ड पर डस्टबिन की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया। सफाई सुपरवाइजर को खाली और गंदे स्थान पर सफाई के उपरांत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव,  बाथरूम में नैप्थलीन बॉल्स आदि के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।

 

इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवाद के माध्यम से प्रतिदिन नाश्ता, लंच और डिनर की गुणवत्‍ता, वितरण के समय आदि की जानकारी ली गयी। मरीजों को किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर बैनर में लिखे गए नंबरों पर कॉल के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराने के लिए सूचित भी किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User