कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से दी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

Jul 17, 2026 - 21:41
Jul 17, 2026 - 21:56
 0  27
कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से दी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद छात्र को आर्थिक सहायता प्रदान की।

आवेदक हर्ष शिवहरे, निवासी चांचौड़ा (बीनागंज) द्वारा उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। आवेदक की परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल भी उपस्थित थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0