कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास एवं खाद्य विभाग की समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश
योजनाओं की प्रगति की मॉनिटरिंग के लिये करें फील्ड विजिट – कलेक्टर
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज महिला एवं बाल विकास और खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक रखी गईl बैठक में महिला एवं बाल विकास अधिकारी दिनेश चंदेल, परियोजना अधिकारी सुश्री दीपा शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि मालवीय एवं नवीन जैन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l
बैठक में विभाग से संबंधित जानकारी की पीपीटी को संक्षिप्त में प्रदर्शित करने के निर्देश दिएl उन्होंने कहा अगली बैठक में कितनी जगह से सैंपल लिए गए, लिए गए सैंपल के विरुद्ध क्या कार्रवाई हुई तथा कार्रवाई के दौरान लगाया गया जुर्माने की जानकारी भी प्रदर्शित की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि होटल एवं ढाबा के साथ-साथ हॉस्टल, रैन बसेरा एवं सर्किट हाउस में भी सैंपल लिए जाएं l
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय भवनों, अन्य शासकीय भवनों एवं किराए पर संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की गई। लाडली बहना योजना एवं पीएम मातृ वंदना योजना की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से देखी गई। पोषण ट्रैकर एप द्वारा गर्भवती महिलाएं, 6 माह से 3 वर्ष के बच्चे, तीन वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे एवं किशोरी बालिका की आधार सत्यापन की प्रगति रिपोर्ट देखी l
बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा सख्त निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक समय की लंबित सभी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने कहा सभी सुपरवाइजर 10:30 बजे अपनी-अपनी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगेl ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में पोषण, स्वास्थ्य शिक्षा एवं महिला सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम चलाएं एवं सभी अधिकारी योजनाओं की प्रगति के लिए फील्ड पर रहकर सतत मॉनिटरिंग करें l
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)