कलेक्टर ने तहसील आरोन के ग्राम ढिमरयाई, बारोद पहुंचकर देखी राजस्व महाअभियान की प्रगति

तहसील आरोन में नक्शा तरमीम, ई केवायसी कार्य की, की गई समीक्षा।

Friday, August 16, 2024 - 20:24
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर ने तहसील आरोन के ग्राम ढिमरयाई, बारोद पहुंचकर देखी राजस्व महाअभियान की प्रगति

गुना (आरएनआई) जस्व महाअभियान 2.0 के अंतर्गत आज कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने आरोन तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील के ग्राम ढिमरयाई, बारोद पहुंचकर अभियान अंतर्गत प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने तहसील आरोन में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

तहसील कार्यालय आरोन का निरीक्षण एवं अभियान में प्रगति की समीक्षा

कलेक्टर डॉ. सिंह ने तहसील आरोन में राजस्व अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार फील्ड में जाकर नक्शा तरमीम का कार्य कराएं। पटवारियों को प्रतिदिन नक्शा तरमीम के प्रकरण जमा करने का लक्ष्य देकर कार्य कराएं। ज्ञात है कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले के शासकीय कार्यालयों का कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। विगत भ्रमण के दौरान उन्‍होनें तहसीलदार कार्यालय आरोन में टीन शेड बनाने के निर्देश दिये गये थे कार्यालय में शेड निर्माण के साथ जनसामान्‍य की सुविधाओं के लिये कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्‍होनें उपस्थित कृषकों से चर्चा की।

पीएम जनमन योजना के कार्यों की ली जानकारी

कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम ढिमरयाई एवं बारोद में पीएम जनमन योजना के कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने योजना अंतर्गत सहारिया जनजाति के लिए बनाए जा रहे आवासों का निरीक्षण भी किया । उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, इसके साथ ही उन्होंने ई केवायसी, आधार अपडेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी शत प्रतिशत करने के निर्देश सचिव एवं रोजगार सहायक को दिए।

इस दौरान एसडीएम विकास आनंद, तहसीलदार श्रीमति रुचि अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनुराग जैन, सीएमओ नगरपालिका दिनेश सोनी सहित अधिकारी/कर्माचारी, पटवारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User