कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आम नागरिकों की समस्‍याएं

अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के दिये निर्देश

Tuesday, February 13, 2024 - 18:57
Updated: 3 years ago
0
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आम नागरिकों की समस्‍याएं

गुना (आरएनआई) कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस द्वारा कलेक्‍ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में प्रात: 11 बजे से जनसुनवाई प्रारंभ हुयी। इस दौरान जनसुनवाई में आये आवेदकों से चर्चा कर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये गये।
उल्लेखनीय हैं कि जनसुनवाई में आये नागरिकों की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता हैं, हर सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदक संबंधित विभाग प्रमुख के समक्ष में उपस्थित होकर अपनी आवेदन प्रस्‍तुत करते हैं। विभाग प्रमुख आवेदक की समस्‍या को सुनकर आवेदन पर अपनी टीप लिखते हैं। इसके बाद बारी-बारी से आवेदक कलेक्टर के पास पहुंचते हैं। कलेक्टर द्वारा निराकरण की टीप सहित आवेदकों को शिकायत के निराकरण की वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाता हैं। आज जनसुनवाई के दौरान लगभग 328 आवेदन प्राप्‍त हुये।
जनसुनवाई से पूर्व मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा विगत जनसुनवाई के आवेदनों के निराकरण की संबंधित अधिकारियों से विस्‍तृत समीक्षा की गयी। आज आयोजित जनसुनवाई में समस्‍त जिला अधिकारी उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User