कलेक्‍टर ने जनसुनवाई के दौरान 118 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

दो आवेदकों को राजस्‍व विभाग अंतर्गत मिली अनुकंपा नियुक्ति, मेहनत और ईमानदारी से करें कार्य – कलेक्‍टर

Dec 31, 2024 - 20:53
Dec 31, 2024 - 20:53
 0  324
कलेक्‍टर ने जनसुनवाई के दौरान 118 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में जनसुनवाई आयोजित कर 118 लोगों की समस्‍याएं सुनी गयी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रथम कौशिक, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमति जिया फातिमा सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई से प्राप्‍त 118 आवेदन में 39 दर्ज किए गए। शेष आवेदन संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सीधे ही निराकरण के लिये गए। जनसुनवाई में राजस्व, पुलिस, पंचायत, नगरपालिका सहित अन्‍य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्‍त हुयी। कलेक्‍टर द्वारा सभी अधिकारी को समय सीमा में प्राप्‍त आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये गये।

जनसुनवाई पश्‍चात कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने दो आवेदकों को राजस्‍व विभाग अंतर्गत अनुकंपा नियुक्ति के नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। जिसमें कुलदीप चंदेल पुत्र स्‍व. हुकुम सिंह चंदेल निवासी वार्ड क्रमांक 04 तहसील कुंभराज जिला गुना एवं  राहुल सिंह पुत्र स्‍व. श्रीमति रिटा सिंह निवासी कर्नलगंज शिवाजी नगर कारीगर मोहल्‍ला गुना को राजस्‍व विभाग अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति आदेश प्रदान किये गये। इस दौरान कलेक्‍टर ने कहा कि आप दोनों मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें एवं कलेक्‍टर द्वारा उनके उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की गयी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0