कलेक्‍टर द्वारा प्रधानमंत्री ईएचपी आवास निर्माण स्थल का किया गया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान 20 फरवरी तक 200 परिवारों को प्रवेश कराने का लक्ष्‍य किया निर्धारित 

Friday, January 12, 2024 - 19:49
Updated: 3 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा प्रधानमंत्री ईएचपी आवास निर्माण स्थल का किया गया निरीक्षण

गुना (आरएनआई) आज कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस द्वारा प्रधानमंत्री ईएचपी आवास निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कलेक्टर ने ईएचपी आवास शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिये, जिससे की हितग्राहियों को शीघ्र ही गृह प्रवेश कराए जा सके। 

इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित गया कि एमआईजी, एलआईजी भवनों की बुकिंग में तेजी लायी जाये। दिनांक 20 फरवरी 2024 तक 200 परिवारों को प्रवेश कराने का लक्ष्‍य दिया गया। 

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता, एसडीएम गुना दिनेश सांवले, सीएमओ तेज सिंह यादव,  उपयंत्री एस के जैन, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सोमकर सिंह, अतुल सिंह जादौन आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User