कलेक्‍टर द्वारा पिपरोदाखुर्द स्थित एमपीआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया का किया निरीक्षण

Wednesday, September 18, 2024 - 20:57
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज देर रात तक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर (एमपीआईडीसी) द्वारा विकसित किये जा रहे गुना के बायपास स्थित पिपरोदा खुर्द के इंडस्ट्रियल एरिया में किये गये अतिक्रमण एवं पट्टेधारियों की भूमि का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। 

उल्‍लेखनीय है कि पिपरोदाखुर्द में 35 हेक्टेयर भूमि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम ग्वालियर को उद्योग लगाने के लिए आवंटित की गई है। निगम द्वारा आवंटित भूमि में सड़क निर्माण का कार्य जारी है। वर्तमान में आवंटित इंडस्‍ट्रीयल एरिया के लिए उपयुक्‍त पहुंच मार्ग की संभावना के लिए आज कलेक्‍टर द्वारा मौके पर जाकर इंडस्‍ट्री एरिया को आवंटित भूमि के सभी आउटर पाइंट पर पहुंच कर उपर्युक्‍त पहुंच मार्ग के सभी विकल्‍पों की संभावना उपस्थित राजस्‍व टीम से चर्चा की गई।

 इस दौरान उन्‍होंने कहा कि इस भूमि को जरीब डालकर फिर से नप्‍ती करायी जाये और उपर्युक्‍त पहुंच मार्ग के लिए भूमि चिन्हित करने की कार्यवाही की जाये।

 निरीक्षण के समय उपस्थित पटवारी एवं आरआई से इंडस्‍ट्री एरिया को आवंटित भूमि के नक्‍शे के ले-आउट को देखा और आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये गये। 

निरीक्षण के दौरान आज अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे, एमपीआईडीसी के कार्यपालन यंत्री सीपी उपाध्‍याय, महाप्रबंधक जिला व्‍यापार उद्योग केंद्र प्रकाश इंदोरे, आरआई तथा पटवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User