कलेक्‍टर द्वारा ग्राम पंचायत चांचौड़ा के ग्राम कनकनेहरू का किया भ्रमण

Jul 3, 2024 - 19:51
Jul 3, 2024 - 19:51
 0  675
कलेक्‍टर द्वारा ग्राम पंचायत चांचौड़ा के ग्राम कनकनेहरू का किया भ्रमण

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र द्वारा जनपद पंचायत चांचौड़ा के अंतर्गत ग्राम कनकनेहरू का भ्रमण अधिकारियों की टीम के साथ किया। इस दौरान उन्‍होंने गांव वालों की समस्‍याओं एवं मांगों को ध्‍यानपूर्वक सुना। 

कलेक्‍टर द्वारा राजगढ़ सीमा के नजदीक सिंचाई व्‍यवस्‍था के लिए मौके पर जाकर किया स्‍थल का मुआयना निरीक्षण

ग्रामवासियों की मांग अनुसार पडि़या गांव के आगे राजगढ़ सीमा पर जाकर सिंचाई एवं पेयजल के लिए पानी की व्‍यवस्‍था के संबंध में संभावनाओं की जानकारी प्राप्‍त की। 

इस दौरान जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया कि राजगढ़ जिले से मोहनपुरा डेम और गुना जिले में स्थित सिंचाई परियोजना जैसे कौन सी जगह से पानी की व्‍यवस्‍था आसानी से हो सकती है, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर अवगत करावें साथ ही गांव के नजदीक डेम निर्माण के लिए स्‍थल का निरीक्षण करें और डीपीआर बनाकर प्रस्‍ताव तैयार कराने के निर्देश दिये गये।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0