कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व महाअभियान की प्रगति का लिया जायजा, चौपाल लगाकर किया ग्रामीणों की समस्‍या का समाधान 

Saturday, November 30, 2024 - 20:44
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर डॉ. सिंह ने राजस्व महाअभियान की प्रगति का लिया जायजा, चौपाल लगाकर किया ग्रामीणों की समस्‍या का समाधान 

गुना (आरएनआई) राज्‍य शासन के निर्देशानुार राजस्व महा-अभियान (3.0) दिनांक 15 नवंबर से 15 दिसम्बर 2024 तक चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों, राजस्व न्यायालयों (RCMS) में लम्बित प्रकरणों, नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक़्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, आधार का आरओआर से लिंकिंग, परम्परागत रास्तों का चिन्हांकन, फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना का क्रियान्वयन है।

इसी क्रम में आज कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा आज गुना की ग्राम पंचायत चकदेवपुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को सुना और मौके पर निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

चौपाल के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह के निर्देश पर बी 1 वाचन कराया गया। साथ ही राजस्‍व महाभियान 3.0 की समीक्षा करते हुए नामांतरण, बंटवारा एवं फार्मर आईडी की 70 प्लस वाले आयुष्मान कार्ड तथा कर्मकार मंडल के आयुष्मान कार्ड विस्‍तृत समीक्षा की गयी। चौपाल में उपस्थित ग्राम के बुजुर्गों से उनकी आयुष्मान कार्ड तथा पेंशन संबंधित योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी प्राप्‍त की गयी l 

बमोरी के ग्राम पंचायत सहराना कटर्रा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय  एवं आंगनवाडी केन्‍द्र का किया निरीक्षण

भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा विकासखण्‍ड बमोरी के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सहराना कटर्रा का औचक निरीक्षण किया जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति एवं शिक्षकों की उपस्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर द्वारा उपस्थित बच्चों से सवाल पूछे और बच्चों के जवाब देने पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बिस्किट और चिप्स के पैकेट दिए। उन्होंने बच्चों से खाने के बारे में पूछा कि कैसा खाना मिलता है और खाना रोज मिलता हैl जिस पर  बच्‍चों द्वारा संतुष्टि व्‍यक्‍त की गयी ।
भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सिंह ने सहराना कटर्रा के ही आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया वहां की आशाकार्यकर्ता से बातचीत की तथा उन्होंने गर्भवती महिला की संख्याएं टीकाकरण और आंगनबाड़ी की मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कुछ महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबर को सभी के पास रखने के लिये कहाl आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया की 70 प्लस आयुष्मान कार्ड और कर्मकार मंडल कार्ड का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुका है  निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा आंगनवाडी में मूलभूत व्‍यवस्‍था का जायजा लिया तथा आंगनवाडी में ओपन वायर को हटाकर व्यवस्थित इलेक्ट्रिक वायर फिटिंग लगाने तथा आंगनवाडी़ भवन की छत की मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये । 
भ्रमण के दौरान कलेक्टर द्वारा सहराना में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। जिसमें कुछ बस्ती के लोगों के द्वारा पानी की समस्या की बात कही गई उसके परिपालन में कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा कार्यपालन यंत्री पीआईयू निर्देशित किया वहां बस्ती में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें l 
आज भ्रमण के दौरान कलेक्‍टर द्वारा कार्यालय ग्राम पंचायत सिमरोद एवं जनपद पंचायत बमोरी कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डेय, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास, मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्‍याण विभाग बी सिसौदिया तहसीलदार बमोरी देवदत्‍त गोलिया सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहे।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User