कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश, अस्पताल गेट की जेसीबी से बाउंड्रीवॉल को तुडवाकर करवायी गयी परिसर की साफ-सफाई।
गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा आज जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल में निर्माणाधीन 150 सीटर भवन के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया और मौके पर ही फीता से नपाई कराकर पार्किंग स्थल छोड़ने के निर्देश दिये गये, साथ ही मुख्य गेट के पास की मुख्य दीवार को जेसीबी से तुड़वाया गया और 4 फीट पीछे से दीवार निर्माण कराने के निर्देश दिये गये। इसके पश्चात परिसर की साफ-सफाई करायी गई और अस्पताल परिसर के सामने मौके पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया और एंबुलेंस खड़े होने के लिये स्थल चयन किया गया।

इस दौरान जिला अस्पताल में मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लेबर रूम और स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया। स्टोर रूम में स्थित सामग्री को अन्यत्र शिफ्ट कर कमरों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्डे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर,सिविल सर्जन डॉ.आर.एस.भाटी सहित पीडब्लयूडी एवं नगर पालिका की टीम उपस्थित रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0

Comments (0)