कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को पुस्तकों सहित उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाएं

कलेक्टर द्वारा पिछले दिनों शासकीय जिला पुस्तकालय का किया गया था निरीक्षण, व्यवस्थाओं के संबंध में दिए गए थे आवश्यक निर्देश। 

Saturday, November 30, 2024 - 20:45
Updated: 2 years ago
0
कलेक्टर के निर्देशानुसार शासकीय जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को पुस्तकों सहित उपलब्ध कराई गई विभिन्न सुविधाएं

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा 23 नवंबर को शासकीय जिला पुस्तकालय (डिजिटल लाइब्रेरी) का भ्रमण कर वहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से चर्चा कर लाइब्रेरी की व्यवस्थाओं से संबंधित जानकारी ली गई थी। 

बच्चों से चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी समस्याओं से कलेक्टर डॉ. सिंह को अवगत कराया था। बच्चों से बातचीत के दौरान बताई उन सभी समस्याओं का निराकरण कलेक्टर के नेतृत्व में किया जा चुका है।

जिसमें लाइब्रेरी में बच्चों द्वारा जो वाई-फाई उपयोग किया जाता है उसके चार्ज को कम कर दिया है। इसके अलावा बच्चों को हाई स्पीड वाई-फाई उपलब्ध कराया गया है। साथ ही इनवर्टर बैटरी व्यवस्था की गई, जिससे लाइट जाने के बाद भी बच्चे अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सकें।

 बच्चों के लिए लाइब्रेरी के बगल वाला हॉल भी पढ़ने के लिए खोल दिया है और लाइब्रेरी अवकाश के दिन भी नियमित खुली रहेगी ताकि बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे।

वहीं लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए कुछ पुस्तकों की मांग भी बच्चों के द्वारा की गई थी। जिसके चलते कलेक्टर ने अपर कलेक्टर अखिलेश जैन को निर्देशित किया गया था और वर्तमान में बच्चों द्वारा बताए गये सभी पुस्तकों को लाइब्रेरी में उपलब्ध करा दी गई है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User