कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध बसों पर आरटीओ विभाग द्वारा चैकिंग की कार्यवाही की गई

Dec 18, 2024 - 19:49
Dec 18, 2024 - 19:49
 0  1k
कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध बसों पर आरटीओ विभाग द्वारा चैकिंग की कार्यवाही की गई

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले के अंदर चल रही अवैध बसों और अवैध वाहनों पर आज आरटीओ विभाग के द्वारा गुना-शिवपुरी हाईवे पर बायपास मार्ग के पास सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 30 यात्री बसों को चेक किया गया।

आरटीओ श्री ज्ञानेन्द्र वैश्य ने बताया कि चेकिंग के दौरान फर्स्ट एड बॉक्स, नंबर प्लेट, बिना वर्दी के चालक एवं बसों से संबंधित महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेजों की जॉंच की गयी। जिसमें दो बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठने के साथ एक बस बिना परमिट की चलती हुयी मिली जिसे जब्‍त करते हुये आरटीओ ऑफिस में रखवाया गया। उक्‍त कार्यवाही के दौरान 22000 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।

कार्यवाही के दौरान धरनावदा उड़नदस्‍ता में  संतोष सिंह तोमर, विवेक दुबे, कृष्‍णवीर रघुवंशी, ध्रुव मीना शामिल रहे। आरटीओ श्री वैश्य ने बताया कि जिले में अवैध वाहनों के खिलाफ चेकिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0