कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध बसों और वाहनों पर आरटीओ विभाग द्वारा चैकिंग की कार्यवाही की गई

कुल 13 वाहनों से 43 हजार रूपये समन शुल्‍क वसूला गया

Nov 7, 2024 - 20:13
Nov 7, 2024 - 20:13
 0  243
कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध बसों और वाहनों पर आरटीओ विभाग द्वारा चैकिंग की कार्यवाही की गई

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले के अंदर चल रही अवैध बसों और अवैध वाहनों पर आज आरटीओ विभाग के द्वारा फतेहगढ़ तिराहा एबी रोड बायपास मार्ग के पास सघन चेकिंग की कार्यवाही की गई। जिसमें लगभग 50 वाहनों को चेक किया गया।

आरटीओ ज्ञानेन्द्र वैश्य द्वारा बताया गया कि आज कार्यवाही के दौरान 20 बसों से 28 हजार की चालानी कार्यवाही कर जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान 02 ट्रक, 03 डम्‍फर में चैकिंग के दौरान कोई कागजात नही पाए गए, 02 बिना वर्दी के वाहन चालन, 02 बिना लायसेंस, 03 वाहनों में पॉल्‍यूशन सर्टिफिकेट नही पाये जाने तथा 01 वाहन में दस्‍तावेज नही होने से कुल 13  वाहनों से 43 हजार रूपये समन शुल्‍क वसूला गया। 

आज उक्‍त कार्यवाही के दौरान धरनावदा उड़न दस्‍ता में संतोष सिंह तोमर, विवेक दुबे,कृष्‍ण वीर रघुवंशी,धुव मीना, शामिल रहे। आरटीओ ज्ञानेंद्र वैश्य के द्वारा बताया गया कि अवैध वाहनों विशेषकर अवैध बसों के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0