जिला पंचायत सी.ई.ओ. द्वारा ली गई योजनाओं की समीक्षा बैठक

Nov 7, 2024 - 20:14
Nov 7, 2024 - 20:14
 0  270
जिला पंचायत सी.ई.ओ. द्वारा ली गई योजनाओं की समीक्षा बैठक

गुना (आरएनआई) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना प्रथम कौशिक द्वारा आज योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए 50 दिवस से अधिक की लंबित समस्‍त शिकायतों को बंद कराने के निर्देश दिये गये। सीईओ जनपद को निर्देशित किया कि प्रति दिवस दर्ज होने वाली शिकायतों में उसी दिन जबाब दर्ज करवाया जाये। 

बैठक में डीपीएम एसआरएलएम द्वारा लोकोस पोर्टल की जा रहीं एसएचजी प्रोफाइल अपडेशन की प्रगति से अवगत कराया गया।

उन्‍होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत होने वाले ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की समीक्षा करते हुए लंबित आरोन के 49, बमोरी के 57, चांचौडा के 166, गुना के 92 एवं जनपद राघौगढ़ के 67 ओडीएफ प्लस ग्रामों को नवंबर माह के अंत तक अनिवार्य रूप से मॉडल ग्राम घोषित किये जाने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये गये। 

इसी प्रकार मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए वर्ष 2022-23 एवं पूर्व वर्षों के प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश सीईओ जनपद को दिये गये। साथ ही मनरेगा योजनान्‍तर्गत स्‍व-सहायता समूहों के माध्‍यम से नर्सरियों के संचालन करने तथा एरिया ऑफीसर एप की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये गये। 

इस अवसर पर ईई आरईइस, डीपीएम एसआरएलएम, प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत समस्त, सीईओ जनपद गुना एवं बमोरी कक्ष में उपस्थित रहे। वहीं जनपद पंचायत आरोन, राघोगढ़ के सीईओ एवं समस्त जनपद के एई, ब्लॉक समन्‍वयक एसबीएम, पीएमएवाय, एसआरएलएम गूगल लिंक के माध्यम से जुड़े।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0